दतिया: फुलरा रोड पर मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, अरोली गांव का था निवासी, गला काटकर की गई हत्या, पोस्टमार्टम हुआ
फुलरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात शव की शिनाख्त 39 वर्षीय कल्याण सिंह जाट पिता रामस्वरूप निवासी ग्राम अरोली ग्वालियर के रूप में हुई। शिनाख्त के लिए पुलिस ने फुलरा समेत आसपास अन्य जगहों पर फ़ोटो भेजे गए थे।