जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास हाथी का हमला, बुलेट सवार को पैरों से कुचलने की कोशिश
देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास एक हाथी ने बुलेट सवार व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने व्यक्ति को अपनी सूंड से गिराने के बाद पैरों से कुचलने की कोशिश की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाथी के आक्रामक रुख को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही और मानव सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Pauri, Garhwal | Nov 12, 2026