पौड़ी और श्रीनगर में प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों के तबादले
पौड़ी। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पौड़ी की जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात का स्थानांतरण रुड़की कर दिया गया है। वहीं, श्रीनगर की उपजिलाधिकारी (SDM) नूपुर वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब संबंधित पदों पर नई तैनाती को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।