दमोह: पथरिया फाटक के पास दर्दनाक ट्रेन हादसा, मजदूर के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jan 13, 2026 दमोह शहर के पथरिया फाटक के पास सोमवार रात एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। पथरिया फाटक निवासी धीरेंद्र पिता लक्ष्मण जाटव (45) रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे देवेंद्र असाटी द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जबलपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैदल पुल न होने से लोग मजबूर है।