हरिद्वार: प्रेस क्लब में कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कहा- दुर्भाग्य के चलते मिली हार, जनता की लड़ाई लड़ेंगे
सोमवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कांग्रेसियों के साथ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके भाग्य ने उनके साथ नहीं दिया इसलिए वह चुनाव हार गए और अगले 5 साल तक वे जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका बहुत साथ दिया और अब कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।