हरिद्वार: चुनाव हारने के बाद देवपुरा पहुंचे वीरेंद्र रावत, 72 सूत्रीय मांगो को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात का किया दावा
हरिद्वार से लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत पहली बार मीडिया के सामने आए और दावा किया कि वो हरिद्वार की जनता की आवाज को लगातार उठाने का काम करते रहेंगे। देवपुरा पहुंचकर उन्होंने कहा कि जनता की समस्या से जुड़ी 72 सूत्रीय मांगो को लेकर नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे और उन्हे पूरा करने की अपील करेंगे।