हरिद्वार: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर समर्थकों ने हर की पौड़ी पर किया दुग्धाभिषेक, लड्डू बांटकर मनाई खुशियां
तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं। आज हर की पौड़ी पर नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया और यात्रियों को लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। दिल्ली से आए कट्टर समर्थक अमर बालक शास्त्री ने बताया कि वो कई दिनों से नरेंद्र मोदी के लिए मां बगलामुखी की साधना कर रहे थे और मनोकामना पूर्ण हुई।