हरिद्वार: रोड़ीबेलवाला में शुरू हुआ भारतीय किसान यूनियन अंबावता का राष्ट्रीय अधिवेशन, पहले दिन नहीं जुट पाई किसानों की भीड़
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में भाकियू अंबावता के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन अधिवेशन में सीमित संख्या में ही किसान पहुंच पाए, जिस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने नाराजगी व्यक्त की और सभी जिला अध्यक्षों से भीड़ जुटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में किसानों को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।