हरिद्वार: टप्पेबाजी की योजना बनाते नगर कोतवाली पुलिस ने काली मंदिर के पास रेलवे सुरंग से 4 पकड़े
हरकीपौड़ी पर टप्पेबाजी की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काली मंदिर के पास में रेलवे सुरंग से चारों को ब्लेड कटर के साथ पकड़ा गया है। आरोपी मिंटू, रजनीश, दीपक और भरत को कोर्ट में पेश किया गया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।