हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित पीठ बाजार में झगड़ रहे और मारपीट को उतारू एक को शांति भंग की धाराओं में पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर स्थित पीठ बाजार में झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाल्मीकि बस्ती निवासी विपिन को CRPC की धारा 107, 116 और 151 के तहत चालान कर दिया। आरोपी लेनदेन के चलते झगड़े और मारपीट पर उतारू था।