खानपुर: खानपुर कस्बे में नगर पालिका प्रशासन ने आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए चलाया रेस्क्यू अभियान
खानपुर कस्बे में नगर पालिका ने आज बुधवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।जिससे कस्बे वासियों में खुशी का माहौल है। कस्बे में आए दिन आवारा श्वानों द्वारा छोटे बालक बालिकाओं को काटा जा रहा था श्वानों के आतंक के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में भी डर रहे थे नगर पालिका द्वारा आज आवारा श्वानों को रेस्क्यू किया गया ।