नीमचक बथानी प्रखंड के रढूई में बुधवार को अतरी विधायक रोमित कुमार ने डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खुल गया है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।