नीम चक बथानी: महादेव बिगहा में प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 10 लोगों पर मामला दर्ज
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा में प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से दो-दो लोग जख्मी हो गए। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के द्वारा 5–5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।