नीमचक बथानी प्रखंड के मई पंचायत के बुनियादी मध्य विद्यालय रढूई में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले से आए प्रतिनिधि परियोजना प्रबंधक अंकेश कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण रोहित कुमार उपस्थित हुए। बुनियादी मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी एवं पेंटिंग कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।