नीम चक बथानी: बथानी में दंगल प्रतियोगिता: पुरुष पहलवान यूपी से, तो महिला पहलवान भागलपुर से विजयी
नीमचक बथानी प्रखंड के तेलासीन पहाड़ पर सोमवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूपी, झारखंड, बिहार के अलावा अलग-अलग राज्य और जिलों के करीब 30 जोड़ी पुरुष और महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया और सभी ने अपने-अपने जोरों की आजमाइश कि।इस प्रतियोगिता मे पुरुष में यूपी के पहलवान शमशेर और महिला में भागलपुर के पहलवान आदित्य प्रिया का दबदबा रहा।