नीमचक बथानी प्रखंड के खेसारी गांव में रविवार को शिव मंदिर के प्रांगण से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाला। इसकी जानकारी देते हुए खेसारी गांव निवासी विजय चौधरी सुबोध कुमार अमित कुमार लाल बाबू कुमार पवन कुमार चंदन कुमार बंटी कुमार ने बताया कि 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।