कोईलवर: ज्ञानपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिला भाकपा माले का दल, सुविधाओं की उठाई मांग
कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भाकपा माले की टीम ने बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। टीम का नेतृत्व बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंदजी ने किया। बाढ़ पीड़ितों ने नेताओं को बताया कि प्रशासन की ओर से फिलहाल लाइट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। लेकिन खुले आसमान के नीचे रहने के लिए ट्रिपल भजन इत्यादि की जरूरत है।