कोईलवर: बीरमपुर कायमनगर रोड पर वास्तु विहार के समीप ट्रैक्टर पलटा, मौके पर चालक की दर्दनाक मौत
बीरमपुर कायमनगर रोड पर कायमनगर वास्तु विहार के समीप बुधवार देर शाम करीब 8 :30 बजे ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू पासवान (उम्र 18 वर्ष), पिता अनिल पासवान, निवासी गीधा गांव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।