नगर पंचायत की मुख्य जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की दिशा में आखिरकार पहल शुरू हो गई है। जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर फैली ईट मिट्टी, और कचरे की सफाई की गई तथा जानलेवा गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ किया गया। करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्षों से बदहाल थी। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे ग्रामीणों ने पब्लिक एप टीम से बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्य शुरू हुआ।