कोईलवर: मोखलिसा गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गिधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा मोखलिसा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गांव में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मोहम्मद राजू शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।