कोइलवर प्रखंड के मानिकपुर में शुक्रवार को यशःकायी कामरेड पार्वती देवी का प्रथम स्मृति दिवस सह स्मारक स्थल का उद्घाटन किया गया। आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद ने स्मारक स्थल एवं तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड विष्णु ठाकुर ने की, संचाल उमेश कुमार सुमन ने किया कार्यक्रम का समापन 3:30 बजे हुआ।