भगवानपुर: पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुन्ना सहनी का मुखिया पद बहाल, जिलाधिकारी ने जारी किया पत्र
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रसलपुर के मुखिया मुन्ना सहनी से जुड़े मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पुनः मुखिया पद पर बहाल करने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, बेगूसराय के कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर बीडीओ को न्यालय का आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है।