➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत डबल लॉक केंद्र गढ़ाकोटा का निरीक्षण
सागर 27 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार, 27 नवंबर को डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र गढ़ाकोटा का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि सागर श्री राजेश त्रिपाठी, उप संचालक उद्यान श्री पी.एस. बड़ोले, जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित बघेल एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अनिल राय उपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन तथा किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
#JansamparkMP #Sagar