➡️ खेत बचाओ अभियान के तहत आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्राम-मोकलपुर (वृंदावन ग्राम ) विकासखंड- सागर का किया भ्रमण
➡️ किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए किया प्रेरित
सागर 27 नवंबर 2026
जिले में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा चलाये जा रहे खेत बचाओ अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसानों को नरवाई नहीं जलाने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने तथा नरवाई से जैविक खाद तैयार कर खेतों की मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के माध्यम से किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले मृदा एवं पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया।
भ्रमण के दौरान श्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत (मोनू भैया) , डॉ कमलेश सिंह (जनपद सदस्य) कृषक श्री गोविंद सिंह राजपूत श्री पंकज जैन एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे साथ ही आत्मा परियोजना से ए.टी.एम श्री लोकेंद्र जाटव, श्री कमलेश कुर्मी, बी.टी.एम श्री दिनेश कुमार अहिरवार तथा कृषि विभाग से कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रवीण साहू उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar