➡️ केंद्रीय जेल सागर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया श्संविधान दिवस
सागर, 27 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश शासन के आदेश के पालन में 26 नवंबर को संविधान दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल सागर परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित के उपरांत सहायक जेल अधीक्षक श्री सौरभ सिंह द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन कराया गया तथा संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, केंद्रीय जेल सागर में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु ट्रेनियों ने भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति जागरूक करना रहा। सामूहिक वाचन के माध्यम से सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उप अधीक्षक श्री मनोज मिश्रा सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षु ट्रेनी एवं बंदीगण पूर्ण उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar