➡️ मेहनत की कमाई को सार्वजनिक हित में दान कर देना डॉ. गौर के महान व्यक्तित्व का परिचायक है - मंत्री श्री राजपूत
➡️ डॉ. गौर के पद चिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को संजोयें - श्रीमती लता वानखेड़े
सागर 26 नवम्बर 2026
सर डॉ. हरिसिंह गौर की 157वीं जयंती पर विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में मुख्य समारोह हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व डॉ. गौर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाल, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। वंदे मातरम् गायन व संविधान की प्रस्तावना का वाचन हुआ।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मेहनत की कमाई को सार्वजनिक हित में दान कर देना डॉ. गौर के महान व्यक्तित्व का परिचायक है। कठिन समय में उन्होंने यह विश्वविद्यालय स्थापित किया।
सांसद श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि डॉ. गौर हमारे गौरव हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए जीवनभर की जमापूंजी न्यौछावर कर दी। हम उनके पद चिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को संजोयें।
राज्यसभा सांसद श्री अग्रवाल ने संविधान निर्माण में डॉ. गौर के योगदान को बताया।
इस अवसर पर पुस्तकों का विमोचन व मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
#jansamparkMP #sagar