सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सिसई सिपाह में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट, घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिंसई सिपाह गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित जगत नारायण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी भूमिधरी भूमि पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए कुछ लोगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त गांव निवासी जगत नारायण ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात महिलाएं ने तहरीर दी।