हज़ारीबाग: खिरगांव चौक में ऑटो स्टैंड संचालकों पर प्रशासन की सख्ती
हजारीबाग के खिरगांव चौक पर टोटो रिक्शा रोककर यात्रियों को परेशान करने की शिकायत पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की।ऑटो संघ को फटकार लगाते हुए भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मौके पर कई ऑटो के कागजात जांचे गए और टैक्स फेल वाहनों को 7 दिन में अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।