हज़ारीबाग: हजारीबाग में होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि जिले के कई होटलों में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।कार्रवाई जिन होटलों में हुई, उनमें होटल 7 डेज, रुक्मणी, टू ईंट, स्पाइसी, सिद्धिविनायक और वर्णिका शामिल हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।