हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना परिसर और आसपास की सड़क बारिश में नाले में तब्दील हो जाती है। जलजमाव से पुलिसकर्मी, फरियादी और राहगीर परेशान हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से थाना यहीं है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है और जनता प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है।