हजारीबाग के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह बिहार के नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की ऐतिहासिक लड़ाई है। मुन्ना सिंह ने इसे बिहार की जनता के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद बताया।