हज़ारीबाग: हजारीबाग में जिस्मफरोशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 होटल सील
हजारीबाग जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को फोरलेन स्थित छह होटलों में छापेमारी कर सभी को सील कर दिया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस ऑपरेशन में 23 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया गया।एसपी अंजनी अंजन और एसडीओ बैजनाथ कामती के नेतृत्व में चली कार्रवाई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।