हज़ारीबाग: हजारीबाग फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह होटल सील, 23 युवक-युवतियां हिरासत में
हजारीबाग जिला प्रशासन ने फोरलेन स्थित छह होटलों पर छापेमारी कर सील कर दिया। गुप्त सूचना थी कि इन होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। एसपी अंजनी अनंजन और एसडीओ बैजनाथ कामती की अगुवाई में चली इस कार्रवाई में 23 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। जिन होटलों को सील किया गया उनमें होटल 7 डेज, रुक्मणी, 2 ईंट, स्पाइसी, सिद्धिविनायक और वर्णिका शामिल हैं।