सभी प्रत्याशी गुप्त, शेरू खां वोट का हिसाब देने अब भी मैदान में :
जालोर में चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी बाड़ाबंदी में तो निर्दलीय प्रत्याशी घरों में है। कुछ निर्दलीय भी भूमिगत है, लेकिन वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी शेरू खां अभी भी मैदान में है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले वोट मांगने का बोर्ड लगा था और अब घी डालने यानि चुनाव में धोखा देने और उसका मुंह तोड़ जवाब देने का बोर्ड लगा है।