जालोर में 26 दिन बाद हुई बारिश, उमस से राहत के बजाय बढ़ी परेशानी : जालोर में शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम करीब 6:50 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 25 मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के बजाय उमस और बढ़ गई।
शहर में लंबे अंतराल के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद जगी। करीब 26 दिन बाद हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया, हालांकि बारिश थमने के बाद फिर उमस बढ़ गई।