जालोर में तासखाना बावड़ी स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदत व शानो-शौकत के साथ मनाया गया। मस्जिद व मोहल्ले को आकर्षक रोशनी से सजाया गया और लखनऊ से आए मुफ्ती कमालुद्दीन ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर तकरीर की। हिम्मतनगर के मोइनुद्दीन कादरी व मोरबी के मोहम्मद इरफान रजा कादरी ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को अकीदत से भर दिया। जेरे सदारत मौलाना दाऊद जियाई ने मौलानाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम पीर सैयद शादाब अली जिलानी के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान देश में अमन-शांति, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ की गई।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026