3 साल बाद सुंदेलाव तालाब में पहुंच रहा सीवरेज पानी बंद :
जालोर के ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब में करीब 3 साल से जा रहा सीवरेज का पानी नगर परिषद ने बंद कर दिया है। नगर परिषद ने करीब ढाई किमी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने के साथ जाम सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई। सीवरेज पानी के कारण बारिश नहीं होने पर भी तालाब ओवरफ्लो रहता था। पास की कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में पानी भर जाता था।
आयुक्त शिवपाल सिंह के अनुसार सीवरेज व्यवस्था सुधारने का काम लगातार जारी है, हालांकि तीन अन्य स्थानों से तालाब में पहुंच रहे पानी को रोकने का काम बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अन्य जर्जर सीवरेज लाइनों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026