फोरलेन पर फिर तोड़ा डिवाइडर, बनाया अवैध कट : जालोर-बागरा फोरलेन पर औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में 9 सितंबर को जेसीबी से डिवाइडर तोड़कर नया अवैध कट बना दिया गया। लॉ कॉलेज से करीब 270 मीटर आगे दिनदहाड़े हुई तोड़फोड़ के बाद मलबा हटाकर टूटे हिस्से पर बालू-मिट्टी डाल दी गई। फोरलेन पर पहले से करीब 40 अवैध कट हैं, जिनसे हुए हादसों में चार लोगों की मौ#त हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अवैध कट बनाने का सिलसिला जारी है। एक्सईएन शंकरलाल सुथार ने कहा कि मामले की जांच करवाकर डिवाइडर तोड़े जाने की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026