कोईलवर: गीधा पुलिस ने 60 लीटर शराब और बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा, शराब पीने के आरोप में दो अन्य को भी किया गिरफ्तार
गीधा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 60 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की गई। वहीं, शराब पीने के आरोप में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया।