कम खर्च में जल संरक्षण की पहल, भगवानपुरा में बनाए गए 7 बोरी बंधान
---
कम बारिश के कारण भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने और वर्षा जल के संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भगवानपुरा में 7 बोरी बंधानों का निर्माण किया गया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि नवांकुर संस्था, स्वास्थ्य रक्षक जनकल्याण फाउंडेशन तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से नाले पर ग्रिड एवं गणगौर घाट के पास ये बोरी बंधान बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बोरी बंधानों के माध्यम से नालों में व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर उसका संरक्षण किया जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार होने के साथ ही आगामी रबी सीजन में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
3 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026