घाटमपुर: कर्ज के चलते जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में कर्ज के चलते जमीन बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे घाटमपुर सीएचसी लाए।जहां से गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।