मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब कार्यालय में धूमधाम से मना मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी 'लक्की' का जन्मदिन
लखनऊ। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के कार्यालय में क्लब के मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी "लक्की" का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभिषेक चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
समारोह में मुख्य रूप से क्लब की कोषाध्यक्ष/चेयरपर्सन मंजू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उनके साथ ज्योति किरण रतन, न्यूज़ टाइम नेशन के एडिटर- इन-चीफ "राज़" खुर्शीद खान , दिव्यांश श्रीवास्तव, अनिकेत तिवारी और निशांत सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया और अभिषेक चौधरी
"लक्की" को अपनी शुभकामनाएं दीं।