#गोंडा ! #धानेपुर में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं और फर्नीचर जलकर राख...
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां, फर्नीचर और नकदी जलकर राख हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल स्टोर में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग से दुकानदार को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।
आग लगने की सूचना और नुकसान से जुड़ी अन्य जानकारी मिलने पर खबर को और विस्तार दिया जा सकता है।
Balrampur, Balrampur | Nov 8, 2026