Public App Logo
Profile Picture

Parmod Kumar NewsTime Nation

@parmod2310
1210Followers
335Following
रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। उन्होंने बिलासपुर तहसील के हमीदाबाद निवासी कैंसर पीड़िता शबनम का आयुष्मान कार्ड जारी कराने की मांग की। इस दौरान राजू सैनी, मोहसिन खान, रईस दादा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उस्मान बबलू ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करना है।
अमेठी में नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर मुसाफिरखाना बाजार स्थित दिलीप प्रोविजन स्टोर से साबूदाना का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दुकान को सुधार सूचना भी जारी की गई। वहीं, गौरीगंज के चौक बाजार स्थित आरसीएम आउटलेट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई। विभाग ने त्योहारों तक अभियान जारी रखने की बात कही।
बड़ी खबर: मेरठ के नीले ड्रम हत्‍याकांड में कोर्ट ने मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल को सुनाई मौत की सजा 

<nis:link nis:type=tag nis:id=saurabhrajputcase nis:value=saurabhrajputcase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neeladrumcase nis:value=neeladrumcase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahuakhabar nis:value=mahuakhabar nis:enabled=true nis:link/>
मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब कार्यालय में धूमधाम से मना मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी 'लक्की' का जन्मदिन 

लखनऊ। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के कार्यालय में क्लब के मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी "लक्की" का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभिषेक चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
समारोह में मुख्य रूप से क्लब की कोषाध्यक्ष/चेयरपर्सन मंजू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उनके साथ ज्योति किरण रतन, न्यूज़ टाइम नेशन के एडिटर- इन-चीफ "राज़" खुर्शीद खान , दिव्यांश श्रीवास्तव, अनिकेत तिवारी और निशांत सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया और अभिषेक चौधरी
"लक्की" को अपनी शुभकामनाएं दीं।
खुर्शीद खान ' राजू ' 

गोरखपुर: "मोटा" कहे जाने से नाराज़ युवक ने की फायरिंग, 20 KM पीछा कर दो युवकों को मारी गोली
शादी समारोह में हुई कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खुद को 'मोटा' कहे जाने से आहत एक युवक ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला 2 मई का है, जब एक शादी समारोह के दौरान हुए मज़ाक ने हिंसक मोड़ ले लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी समारोह में जब उसे ‘मोटका’ कहकर चिढ़ाया गया और उसने विरोध किया, तो वहां मौजूद लोग हँसने लगे, जिससे वह बुरी तरह अपमानित और आक्रोशित हो गया। इसी गुस्से में उसने शादी से लौटते दो युवकों का 20 किलोमीटर तक पीछा किया और उन्हें गोलियों से भून दिया।
घटना के प्रमुख बिंदु:

 घटना 2 मई को गोरखपुर में हुई थी।

 आरोपी ने शादी समारोह के बाद दो युवकों का पीछा कर फायरिंग की।

 दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था।

 शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 पूछताछ में आरोपी ने कहा, "मुझे 'मोटका' कहा गया, लोग हँसे… मुझे सहन नहीं हुआ।"

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शुक्रवार शाम आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में संयम बरतें, मज़ाक की एक सीमा होती है और कोई भी टिप्पणी किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचा सकती है।
सुल्तानपुर में खड़ी रोडवेज बस गायब, तीन किलोमीटर दूर लावारिस हालत में मिली ! | News Time Nation
सुलतानपुर बल्दीराय में 4062 श्रमिकों को रोजगार, चार गांवों में विकास कार्यों की जांच! | NTN
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : रामपुर में आजम खान से जेल में 6 घंटे तक ED की पूछताछ वकील बोले- सभी सवालों के दिए जवाब !
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : मिशन शक्ति फेज 6 के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित! | News Time Nation
सुल्तानपुर में न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में लापरवाही का लगा आरोप आरोपी बीके शुक्ला गिरफ्तार ! | NTN
अमेठी। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए एसडीएम गौरीगंज बनाया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस पहल में अंशिका ने कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कार्यों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पत्रावलियों के रखरखाव की जानकारी भी ली। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अधिकारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
जालौन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। सोमवार को जालौन पुलिस लाइन में बरेली के सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मानदेय वृद्धि से ग्राम प्रहरियों को आर्थिक राहत मिलेगी, जबकि कैशलेस कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह करने और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। इसके क्रम में पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 800 ग्राम प्रहरी शामिल हुए। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, विधायक सुरेश्वर सिंह, राम निवास वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल और जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, साफा और धोती वितरित कर सम्मानित किया गया।
स्काई कोव प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर & डेवलपर के डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने दूल्हे को सौपाँ शगुन। | NTN
स्काई कोव प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर & डेवलपर के डायरेक्टर मुकेश शर्मा रिंग सेरेमनी में साथियों के साथ।
अमेठी के हीरापुर गांव में विवाहिता के साथ हुई अनहोनी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी! | News Time Nation
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए ! | News Time Nation
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : अमेठी में 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं लोगों की समस्याएं ! | NTN
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : बरेली में CM योगी ने ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित, ग्रामीण सुरक्षा पर दिया जोर ! | NTN
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : जालौन कोंच में बुजुर्ग किसान की जेब से ₹5,500 पार, टप्पेबाजी से मचा हड़कंप ! | NTN
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : CM योगी के काफिले को गुजारने के लिए बन्द किया गया रास्ता ? | News Time Nation
रामपुर में खेती की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप,पीड़ित इमरान खान ने RDA की कार्रवाई पर उठाए सवाल NTN
<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> : पुतला दहन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह का बयान! | News Time Nation
सुल्तानपुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जब्त ! | News Time Nation
सुल्तानपुर में लाखों की चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर ! | News Time Nation