वृंदावन ग्राम नागदा में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित
श्रीमती रामपति की गाय ने जीता प्रथम पुरस्कार
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत वृंदावन ग्राम नागदा में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित करना, गायों के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना, पशुपालकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करना है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में गायों के औसत दुग्ध उत्पादन के आधार पर उत्कृष्ट पशुपालकों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में श्रीमती रामपति की गाय को प्रथम स्थान मिला उन्होंने एक लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की होगी, उनकी गाय का औसत दुग्ध उत्पादन 7.14 किलोग्राम रहा। द्वितीय स्थान श्री जुगराज सुमन की गाय को मिला, उन्हें 50,000 की पुरस्कार राशि दी जायेगी। इनकी गाय का औसत दुग्ध उत्पादन 6 किलोग्राम रहा। तृतीय स्थान पर श्री जुगराज गुर्जर की गाय रहीं, इन्हे 25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी, इनकी गाय का औसत दुग्ध उत्पादन 4.98 किलोग्राम रहा। प्रतियोगिता में 8 पशुपालको द्वारा भाग लिया गया। विजेताओं के अतिरिक्त पशुपालको को सहभागिता के लिए प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
विजेता गौपालको को पुरस्कार की राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गोवर्धन पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से संबंधितों के बैंक खातो में अंतरित की जायेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, डॉ रामप्रकाश वैष्णव, श्री राकेश मीणा उपसरपंच नागदा एवं श्री मुरलीधर प्रजापति उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. सुभाष बाबू दोहरे, सिविल सर्जन डॉ भरतलाल स्वर्णकार, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र व्यास, पशु प्रजनन अधिकारी डॉ महेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. सुभाष बाबू दोहरे, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.एस. गहलोत, वीरपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एस. नरवरिया सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन, संतुलित पशु आहार, पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित टीकाकरण तथा वैज्ञानिक तरीकों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से पशुपालकों को बेहतर पशुपालन अपनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026