अवैध शराब के सात प्रकरण दर्ज
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध तथा अमानक शराब के विनिर्माण, विक्रय और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इस तारतम्य में 28 से 30 अक्टूबर तक गोरस, कराहल, बडौदा, पाण्डोला, विजयपुर, सोई, रायपुरा इत्यादि क्षेत्रो में भ्रमण व गश्त करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त कार्यवाही में 92 पाव देशी मदिरा, 4 पाव विदेशी मदिरा तथा 6 बीयर बोतल इस प्रकार कुल 16.56 लीटर देशी मदिरा, 4.62 ब.लि. विदेशी मदिरा तथा 25 किलोग्राम लहान बरामद किया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री निधि जैन एवं श्री रविशंकर यादव, आबकारी आरक्षक श्री विकास श्रीवास्तव, श्री कोक सिंह एवं नगर सैनिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026