लालगंज: हलिया कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो मिठाई दुकानों पर छापा मारा, मौर्य मिष्ठान भंडार से चाऊमीन के नमूने लिए
हलिया कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। छापे की आहट मिलते ही अन्य दुकानदारों ने शटर बंद कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएल प्रजापति व रवि शेखर ने सबसे पहले कस्बे में स्थित मौर्य मिष्ठान भंडार व भटवारी स्थित यादव मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान चाऊमीन के 4नमूने लिए।