➡️ शिविर का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है
__जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे
➡️ जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रहली में खंड स्तरीय शिविर आयोजित
राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण, शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने एवं प्रशासनिक स्तर पर आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रहली में खंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी ,एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण तथा लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को मैदानी क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं को निराकरण करने के निर्देश दिए।
रहली एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर ने कहा कि शिविर में निराकृत प्रकरणों के बाद शेष आवेदनों का सात दिवस में निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से शिविर का लाभ लेने तथा स्वरोजगार के लिए उद्योग विभाग से मार्गदर्शन लेने की अपील की।
➡️ उद्यमी संवाद
शिविर में आयोजित उद्यमी संवाद में स्थानीय उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग के लिए प्रेरित किया। उद्यमी श्री अर्पित कुमार अवस्थी ने विट्ठल ऑयल मिल के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई यूनिट में निवेश कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। श्री प्रिंस जैन ने पापड़ फैक्ट्री के माध्यम से स्वयं सहित अन्य लोगों को रोजगार देने की जानकारी दी।
उद्यमी श्री अरविंद तिवारी ने रहली किसान प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से उन्होंने 1 वर्ष में 1 करोड़ आय अर्जित करने की जानकारी दी और आगामी पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने के लक्ष्य की जानकारी दी। श्री संजय साहू ने अगरबत्ती फैक्ट्री के संचालन की जानकारी साझा की।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी श्री राजकुमार कुर्मी ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त एक लाख रुपये की सहायता से उन्होंने अपनी पंचर दुकान का विस्तार किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। जिला आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूहों की स्वरोजगार गतिविधियों तथा बैंकों द्वारा कम ब्याज पर उपलब्ध कराए जा रहे ऋण की जानकारी दी गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar