➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश कुमार गोमे ने रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित स्वास्थ्य अमले से रहली के डिलीवरी प्वाइंट की व्यवस्थाओं एवं प्रसव संबंधी जानकारी ली। उन्होंने टीबी विभाग के खखार जांच केंद्र का निरीक्षण कर जांचों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही एनआरसी, सीबीसी जांच एवं संबंधित मशीनों की कार्यशीलता की जानकारी ली। उन्होंने ब्लड स्टोरेज की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आई आशा कार्यकर्ता मीरा लोधी से उनके साथ आई गर्भवती महिला के संबंध में जानकारी ली तथा महिला की आवश्यक जांचों, संभावित प्रसव तिथि एवं प्रेगनेंसी की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सीईओ जिला पंचायत ने जनरल वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। एएनसी/पीएसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती पंजीयन कक्ष में पहुंचकर एएनसी पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डिलीवरी एंट्री, नवजात शिशुओं को जन्म के समय लगाए जाने वाले टीकों तथा टीकाकरण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही दवा वितरण कक्ष एवं स्टोर रूम का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी डेट की जांच की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से पूछा कि एक्सपायरी के निकट पहुंचने वाली दवाओं की पहचान एवं पृथक्करण की प्रक्रिया किस प्रकार की जाती है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोना दांगी, रहली एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर और स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar