➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने रहली पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने रहली स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों एवं माताओं को मिल रही स्वास्थ्य और पोषण सुविधाओं की जानकारी ली।
सीईओ ने बच्चों के उपचार, भोजन और पोषण आहार की व्यवस्था का जायजा लिया तथा माताओं एवं उपस्थित स्टाफ से स्वास्थ्य एवं खान-पान की जानकारी ली। उन्होंने माताओं को बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
उन्होंने निर्देश दिए कि 14 दिनों के दौरान माताओं को पौष्टिक आहार, उसकी मात्रा और सही तरीके से तैयार करने व खिलाने की जानकारी दी जाए, ताकि केंद्र से छुट्टी के बाद भी वे बच्चों का उचित पोषण कर सकें। उन्होंने माताओं से निर्धारित अवधि तक केंद्र में रहकर उपचार एवं मार्गदर्शन लेने की अपील की।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar